पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमपीएल में ट्रक चालकों को किया गया जागरूक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद| राेड सेफ्टी की टीम ने बुधवार को मैथन के एमपीएल में ट्रक चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान चालकों को बढ़ती दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया। साथ शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओवर स्पीड पर लगाम लगाने की बात कही। मौके पर मौजूद डीटीओ पंकज साह ने कहा कि दुर्घटना रोकने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। पहले चालकों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के प्रति सख्ती बरतने की बात कही। इस दौरान भारी वाहनों से होने वाले दुर्घटना की वीडियो भी ट्रक चालकों को दिखाई गई। मौके पर रोड सेफ्टी के आईटी मैनेजर शुभांकर मित्रा, सहायक विवेक कुमार व पुष्कर कुमार के अलावा एमपीएल सेफ्टी डिविजन के अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...