सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने गांव कौल की 3 हजार एकड़ उपजाऊ जमीन को सोलर पैनल से जोड़ने की तैयारी शुरू की है। इस परियोजना को लेकर काडा विभाग के अधिकारियों ने गांव कौल के कपिल मुनि तालाब का दौरा किया। इसके उपरांत संबंधित विभाग के अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच एक बैठक कैनाल रेस्ट हाउस कौल में हुई।
बैठक में एसडीओ ध्रूव शरस्वत ने कहा कि भूमिगत पानी का दो-तिहाई भाग खारा है, जबकि हर साल पानी की खपत तेजी से बढ़ रही है, उपलब्ध पानी की मात्रा भी सीमित होती जा रही है। इस योजना के साथ किसानों को सूक्ष्म सिंचाई के लिए ताजे नहर का पानी मिलेगा और इस पानी का उपयोग ड्रिप और छिड़काव सिंचाई प्रणाली के लिए किया जा सकेगा। बैठक में एसडीओ ध्रूव शरस्वत ने बताया कि 14 करोड़ रुपए की लागत वाली ये परियोजना गांव में पहली ऐसी परियोजना होगी जो सौर ऊर्जा को आकर्षित करेगी। हर खेत को जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए इस पायलट परियोजना की स्थापना की है। उन्होंने बताया कि परियोजना में सौर ऊर्जा पैनलों द्वारा उत्पन्न अतिरिक्त बिजली पास के बिजली सब स्टेशन तक पहुंचाई जाएगी। बैठक में काडा विभाग के जेई धर्मचन्द, सरपंच श्याम सुंदर, अनिल ,मास्टर कृष्ण सन्नी , रजत, सेंकी, कुलदीप व सतीश कुमार मौजूद रहे।
ढांड | बैठक को संबोधित करते एसडीओ ध्रुव।