पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • ऋण मंजूरी के बदले पैसे मांगने का मामला : नायब तहसीलदार से मिली भाकियू, कहा मामले की निष्पक्ष जांच न की तो करेंगे आंदोलन

ऋण मंजूरी के बदले पैसे मांगने का मामला : नायब तहसीलदार से मिली भाकियू, कहा- मामले की निष्पक्ष जांच न की तो करेंगे आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश के नेतृत्व में आज किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल ढांड मार्केट कमेटी प्रांगण में स्थित उपतहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार सुभाष चंद से कस्बे में पुराने कुरुक्षेत्र रोड पर स्थित एक प्राइवेट बैंक द्वारा मंजूर ऋण के नाम पर 5 प्रतिशत सुविधा शुल्क की मांग करने के मामले को लेकर मिला। प्रदेशाध्यक्ष ने नायब तहसीलदार से इस बाबत सौंपे गए मांगपत्र पर प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की गई है, जानकारी मांगी।

गुणी प्रकाश ने कहा कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा इस मामले में अभी तक प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई अमल में अभी तक नहीं लाई गई है, जो पीडि़त किसान व भाकियू के साथ सरासर धोखा है। प्रशासन किसानों के हितों की अनदेखी कर रहा है। जिससे भाकियू किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। बैंक द्वारा पीडि़त किसान साहब सिंह पुत्र सोहन सिंह की 8 एकड़ भूमि पर लिमिट बनाकर ऋण देने के नाम पर सुविधा शुल्क न देने के कारण आज तक किसान को ऋण की राशि नहीं दी गई है, जिससे साफ जाहिर होता है।

प्राइवेट बैंक ऋण के नाम पर गरीब किसानों को सरेआम दोनों हाथों से लूट रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा इस मामले में बैंक अधिकारियों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तो भाकियू दोबारा बैंक का घेराव कर तालाबंदी करेगी। पीडि़त किसान को समय पर ऋण न मिलने के कारण खेतीबाड़ी नहीं कर सका, जिस कारण उससे 10 लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। जिसकेे लिए पूरी तरह से बैंक जिम्मेवार है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि बैंक द्वारा आज तक पास किए व रद्द किए गए सभी ऋणों की जांच की जाए की किसमें कितने प्रतिशत सुविधा शुल्क ली गई और रद्द करने का कारण क्या है। नहीं तो भाकियू बैंक व प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देगा। जिसक सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर भाकियू का एक प्रतिनिधिमंडल जिला उपायुक्त से 17 मई को मिलेगा और मामले में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेगा। इस मौके पर कई किसान मौजूद थे।

ढांड | भाकियू प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर गुणी प्रकाश जानकारी देते हुए।

खबरें और भी हैं...