वैष्णव समाज के रतनदास अध्यक्ष मनोनीत
वैष्णव समाज के रतनदास अध्यक्ष मनोनीत
देसूरी | वैष्णव समाज की वार्षिक बैठक रविवार को सती माताजी मंदिर देसूरी में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से घाणेराव निवासी रतनदास वैष्णव को समाज का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि श्यामदास खरडा उपाध्यक्ष, इंद्रदास वैष्णव देसूरी सचिव, दिनेश कुमार देसूरी कोषाध्यक्ष होंगे। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रतनदास वैष्णव ने कहा कि 11 नवंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह व स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।