पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देसूरी व घाणेराव क्षेत्र के किसानों को सुबह 5 व रात में 1 घंटे सिंचाई के लिए मिलेगी बिजली

देसूरी व घाणेराव क्षेत्र के किसानों को सुबह 5 व रात में 1 घंटे सिंचाई के लिए मिलेगी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिस्कॉम देसूरी द्वारा किसानों की मांग को ध्यान में रखकर कुओं पर सिंचाई के लिए दी जाने वाली बिजली सप्लाई में परिवर्तन किया गया है। अब किसानों को सुबह 5 और रात्रि में 1 घंटे बिजली की सप्लाई सिंचाई के लिए दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि देसूरी और घाणेराव क्षेत्र में किसानों को 11 केवी देसूरी कृषि फीडर से फसलों की सिंचाई के लिए सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक लगातार 5 घंटे और रात में 10 से 11 बजे बिजली की सप्लाई की जाती थी। ऐसे में किसान दूसरी जगह मजदूरी के लिए नहीं जा पाते थे। जिसके कारण किसानों को मजदूरी से वंचित रहना पड़ रहा था। जिसका मुख्य कारण इन दिनों खेतों में किसानों के पास इतना काम नहीं है कि वह दिनभर वहां पर कार्य कर सके।

ऐसे में सुबह-शाम ही किसान खेतों में जाकर फसलों सिंचाई कर सकते हैं। मगर बिजली का समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक होने के कारण किसानों को दिनभर कुओं पर ही रहना पड़ता था। जिसके कारण समय होते हुए भी वह खेती के अलावा मजदूरी करने के लिए नहीं जा पाते थे। ऐसे में देसूरी और घाणेराव क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए दी जा रही बिजली की सप्लाई में समय परिवर्तन करने की मांग डिस्कॉम के अधिकारियों के समक्ष रखा।

जिसके बाद अधिकारियों ने किसानों से पूछा कि उनके द्वारा सिंचाई के लिए बिजली की सप्लाई किस समय करनी चाहिए। जिस पर किसानों ने जवाब दिया कि सुबह 5 से 9 बजे तक दिन में और रात्रि में 9.30 से 11.30 बजे सप्लाई दी जाए। किसानों की मांग को ध्यान में रखकर 19 मई से कृषि के लिए दी जाने वाली बिजली की सप्लाई के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 5 से 9 बजे और रात्रि में 9.30 बजे से 11.30 बजे तक सप्लाई करने के आदेश जारी कर दिए। वहीं बिजली सप्लाई का समय परिवर्तन होने के बाद किसान फसलों की सिंचाई करने के बाद सुबह 9 बजे के बाद अन्य स्थानों पर भी मजदूरी करने के लिए जा सकेगा।

किसानों की मांग पर समय बदला गया

किसानों द्वारा कृषि सप्लाई के तहत दी जाने वाली बिजली सप्लाई का समय बदलने की मांग की गई थी। जिसके तहत 19 मई से बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन किया गया। -दिनेश सुथार, जेईएन, डिस्कॉम, देसूरी

किसानों को पहले सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और रात में 10 से 11 बजे तक मिलती थी बिजली सप्लाई

पहले सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और रात्रि में 10 से 11 बजे होती थी सप्लाई कुओं पर सिंचाई करने के लिए किसानों को डिस्कॉम द्वारा कुल 6 घंटे बिजली की सप्लाई की जाती थी। जिसके तहत किसानों को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक 5 घंटे लगातार और रात्रि में 10 से 11 बजे तक बिजली की सप्लाई की जाती थी। डिस्कॉम देसूरी द्वारा किसानों की मांग पर एक आदेश जारी किया गया। जिसके तहत किसानों को सुबह 4 घंटे और रात्रि में 2 घंटे बिजली की सप्लाई की जाएगी।

किसानों ने अधिकारियों से की थी मांग

देसूरी-घाणेराव के किसानों द्वारा डिस्कॉम देसूरी अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर कृषि के लिए दी जाने वाली बिजली की सप्लाई का समय परिवर्तन करने की मांग की थी। जिसके बाद निगम द्वारा एक आदेश जारी कर 19 मई से कृषि बिजली की सप्लाई के समय में परिवर्तन किया गया।

खबरें और भी हैं...