घाणेराव | मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान प्रथम और द्वितीय चरण में जनसहयोग पर आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट घाणेराव को शुक्रवार को सीएम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट घाणेराव द्वारा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रथम चरण में 54 लाख का जनसहयोग कर इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाई थी। इस बार भी ट्रस्ट द्वारा अभियान के द्वितीय चरण में 51 लाख की राशि जनसहयोग में देने की घोषणा की है।