पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गेहूं फसल में लगी आग, फायर फाइटर से बुझाई

गेहूं फसल में लगी आग, फायर फाइटर से बुझाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायर फाइटर से आग पर पानी की बौछार करते हुए।

भास्कर संवाददाता | अंजड़

ग्राम पंचायत धनोरा में तीन खेतों में बुधवार दोपहर आग लग गई। इसे फायर फाइटर की तत्परता से समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। इससे बड़ा नुक्सान होने से बच गया। फायर फाइटर के चालक बबलू ने बताया दोपहर 12 बजे फोन पर सूचना मिली कि ग्राम पंचायत धनोरा में पवन हरिशंकर निवासी पिपरी, जगदीश पिता गोकुल यादव निवासी धनोरा व जगदीश पिता रामजी निवासी उटावद के खेत में आग लग गई। सूचना के तुरंत बाद फायर फाइटर को खेत में ले जाया गया व आग पर काबू पाया गया।

जानकारी अनुसार पवन हरिशंकर के खेत से आग शुरू हुई जो तीनों खेतों में फैलती गई। पवन, जगदीश व गोकुल के खेत में लगभग 3.3 एकड़ के गेंहू काट कर थ्रेसर से निकालने के लिए रखे थे। जो फायर फाइटर के समय पर पहुंच जाने से जलने से बच गए। वहीं पास ही उटावद के जगदीश रामाजी के खेत में केले की निकली फसल के पत्ते बिखरे थे। इसने आग पकड़ ली व पास ही सीमित मात्रा में लगे केले के पौधे जलने से बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि फायर फाइटर के तुरंत पहुंच जाने से आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।

खबरें और भी हैं...