पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संस्था... ग्राहकों को किया सम्मानित

संस्था... ग्राहकों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनोरा | बैंक शाखा ने बुधवार काे ग्राहकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नर्मदा झाबुआ बैंक शाखा प्रबंधक शिवराम किराड़े ने बताया बैंक के माध्यम से ऋण लेकर नियमित रूप से किस्त चुकाने और अपने खाते का नियमित संचालन करने वाले किसानों और स्वसहायता समूह की महिलाओं का सम्मान किया गया। इसमें गुरुकृपा स्व सहायता समूह, तारा स्व सहायता समूह, किसान चंपालाल, नाकरिया, रवि कैलाश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैंक से किसान और स्व सहायता समूहों को बैंक के माध्यम से समय-समय पर ऋण दिया जाता है। इस अवसर पर बैंक के पुनीत कुमार, विनय कुमार, सुरेश, जगन मेहता, दिनेश कर्मा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...