संस्था... अब बच्चे यस या प्रजेंट नहीं जयहिंद बोलेंगे
धनोरा | प्रदेश की स्कूलों में शिक्षकों द्वारा बच्चों की उपस्थिति लेते समय बच्चे यस या प्रजेंट सर-मेडम बोलकर उपस्थिति दर्ज कराते थे लेकिन अब बच्चों को उपस्थिति के समय जय हिंद बोलना पड़ेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में संचालित सभी स्कूलों के लिए आदेश जारी किया हैं। बच्चों में देशभक्ति की भावना जाग्रत करने के लिए ये आदेश जारी किया गया है।