पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुद्दों को लेकर 24 मई को कुमठाना गांव में जुटेंगे आदिवासी पटेल

मुद्दों को लेकर 24 मई को कुमठाना गांव में जुटेंगे आदिवासी पटेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनोरा | आदिवासी समाज में फैली कुरीतियों और शासन द्वारा संचालित योजना का जरूरतमंद लोगो तक सुविधा नहीं पहुंचने, समाज की संस्कृति को बचाने के लिए दो जिलो के आदिवासी पटेल 24 मई को सुबह 11 बजे धनोरा से 5 किमी दूर ग्राम कुमठाना में आदिवासी पटेल सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियों का दौर जारी है। तहसील पटेल संघ अध्यक्ष वाहरीया पटेल ने बताया पिछले वर्ष 21 मई को इसी जगह पर आदिवासी पटेल संसद का आयोजन किया गया था। जिसमे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर कई निर्णय लेकर प्रस्ताव पारित किये गए थे।

खबरें और भी हैं...