पहले दिन धनोरा पहुंची कलशयात्रा
धनोरा | गायत्री परिवार का 3 दिनी 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व संस्कार महोत्सव शुक्रवार से शुरू हुआ। पहले दिन कलशयात्रा धनोरा पहुंची। इनमें खरगोन-बड़वानी जिले के 24 गांव के 5 हजार लोग शामिल हुए। आज योग प्राणायाम, दीप महायज्ञ युवा गोष्ठी, सद्बुद्धि संवर्धननार्थ सामूहिक जाप होगा। कार्यक्रम के पहले दिन कुमठाना से कलशयात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं और बालिकाएं कलश लेकर चल रही थी। एक किमी लंबी कलशयात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। कलशयात्रा में बैंड पर श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे थे। शाम 6 बजे शोभायात्रा गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची। अब दो दिन तक विभिन्न आयोजन होंगे। शनिवार को योग प्राणायाम, दीप यज्ञ कार्यकर्ता गोष्ठी सत्संग शांतिकुंज संदेश। रविवार को 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, गुरु दीक्षा मातृशक्ति श्रद्धांजलि समापन एवं विदाई आयोजन होंगे। गायत्री परिवार के संत डेमनिया बाबा के सानिध्य में हो रहे आयोजन में प्रदेश व अन्य राज्यों से 25 हजार से ज्यादा लोगों का अनुमान है। कार्यक्रम स्थल पर 10 एकड़ क्षेत्र में भव्य पंडाल लगाया गया।