बाइक के पास पड़ा फलिया।
गर्दन में घुसा था फलिया, बाइक के पास मृत पड़ा था अधेड़
धनोरा | दो किमी दूर चारदड़ में रविवार शाम अधेड़ की मौत हो गई। बाइक गिरने से कंधे पर टंगा फलिया गर्दन में घुसने को मौत का कारण बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चारदड़ निवासी मगन पिता लालसिंह (45) सुबह बाइक क्रमांक एमपी46एम5579 से घर से बिना बताए गया था। दोपहर में घर से कुछ दूर चाचरिया मार्ग पर अधेड़ के मृत पड़े होने की सूचना मिली। इस पर ग्रामीण वहां पहुंचे। मगन खून से लतपथ पड़ा था। उसके कंधे पर टंगा फलिया गर्दन में घुसा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 और चाचरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मगन चाचरिया की ओर से घर चारदड़ लौट रहा था। इस दौरान घर से कुछ दूर पहले सड़क पर संतुलन बिगड़ने से अधेड़ बाइक से गिर गया और कंधे पर टंगा धारदार हथियार अधेड़ की गर्दन में घुस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधेड़ कहां से आ रहा था, उसके पास फलिया कहा से आया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। परिजनों ने बताया मगन किसी को कुछ बताकर नहीं गया था। चाचरिया की ओर से कहा से आ रहा था। इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सूचना मिलने पर एसडीओपी राकेश व्यास और ग्रामीण थाना प्रभारी दिनेश चौहान भी मौके पर पहुंचे।
बाइक के पास पड़ा फलिया।