पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • प्रेमी से शादी करने पर घरवालों ने की मारपीट

प्रेमी से शादी करने पर घरवालों ने की मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसौढ़ी। धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती के साथ उसके एक रिश्तेदार प्रेमी द्वारा शारीरिक संबंध स्थापित करने पर युवती के दबाव में उसके साथ एक मंदिर में शादी करने के बाद प्रेमी के घरवालों द्वारा युवती व उसकी मां के साथ गाली-गलौज और मारपीट किया। युवती ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक युवती के घर उसके चचेरे जीजा का सहोदर सह नालंदा जिला के नगरनौसा थाना के खपुरा के कुंदन कुमार बीते कई सालों से उसके घर पर आया करता था। इसी दौरान युवती व कुंदन के बीच प्रेम हो गया। आरोप है कि शादी का झांसा दे कुंदन ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी स्थापित कर लिया। युवती के दबाव देने पर कुंदन ने शुक्रवार को धनरूआ के वीर स्थित महादेव मंदिर में उसके साथ शादी भी कर ली। आरोप है कि शादी की खबर पाकर कुंदन के घरवाले अरूण कुमार, सूरज कुमार व कुंदन की बहन शुक्रवार को युवती के घर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे।

खबरें और भी हैं...