धनरुआ में अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड करते एक गिरफ्तार, संचालक फरार
डीएम के निर्देश पर शनिवार को धनरूआ के पभेडी मोड स्थित महारानी अल्ट्रा साउंड केंद्र पर छापेमारी में अवैध रूप से अल्ट्रा साउंड करते एक शख्स को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। धनरूआ थाना में संचालक समेत दो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इधर इस छापेमारी से धनरूआ में अवैध रूप से संचालित नर्सिाग होम व अवैध दवा दुकानों के संचालकों में हडकंप मच गया और उन्होंने अपने-अपने नर्सिंग होम व दवा दुकानों से बोर्ड हटा शटल गिरा दिया। शनिवार को धनरूआ बीडीओ रामजी पासवान व धनरूआ प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा उदय प्रताप नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से पभेडी मोड स्थित महारानी अल्ट्रा साउंड केंद्र पर छापेमारी की। उस वक्त वहां प्रिंस कुमार नाम का एक शख्स धनरूआ के भखरी के रमेश कुमार की प|ी संगीता देवी और दौलता निवासी विलींद्र रजक की प|ी रवीना कुमारी का अल्ट्रा साउंड कर रहा था। जब उन्होंने प्रिंस कुमार से अल्ट्रा साउंड करने के लाइसेंस व वैधानिक कागजातों की मांग की तो वह उसे नहीं उपलब्ध करा सका। उन्होंने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालाकि छापेमारी होते देख केंद्र का संचालक सह हवलदारचक के रंजीत कुमार मौके से फरार हो गया।