पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, घरवालों को निकाल जड़ा ताला

बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, घरवालों को निकाल जड़ा ताला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मसौढ़ी|धनरूआ थाने के बिरंचि पर स्थित विक्कू पांडेय के मकान पर दो दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने रविवार की रात अंधाधुंध फायरिंग की। साथ ही उसकी पुत्री व एक अन्य रिश्तेदार के साथ मारपीट की और घर से निकाल ताला जड़ दिया। साथ ही धमकी दी कि घर के आसपास नजर आ गए तो जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस पहुंची तो सभी बदमाश वहां से निकल भागे। पुलिस ने वहां से आधा दर्जन खोखा बरामद किया है। विक्कू की पुत्री नूतन पांडेय ने धनरूआ के पभेडी मोड़ निवासी श्याम गोप समेत अन्य समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलवक्त बिक्कू की पुत्री समेत अन्य परिजन थाने पर ही बैठी थी और मौके पर धनरूआ व मसौढ़ी पुलिस मौजूद थी। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि विक्कू पांडेय व श्याम गोप के बीच एक अरसे से उक्त मकान को लेकर विवाद चर रहा है। पूर्व में भी श्याम गोप उनके साथ मारपीट कर चुका है।

खबरें और भी हैं...