पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीयू : बीकॉम के टूरिज्म कंसेप्ट एंड प्रोडक्ट के पेपर में आ गए टैक्स के सवाल

बीयू : बीकॉम के टूरिज्म कंसेप्ट एंड प्रोडक्ट के पेपर में आ गए टैक्स के सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा सोमवार को आयोजित बीकॉम प्रथम वर्ष के टूरिज्म कंसेप्ट एंड प्रोडक्ट के पहले पेपर में टैक्स विषय के सवाल पूछे गए। छात्रों ने इस गड़बड़ी की लिखित मे शिकायत दर्ज कराई है। उधर, विवि के अधिकारियों ने छात्रों को जांच का आश्वासन दिया है। जांच में छात्रों की आपत्ति सही निकलने पर पेपर निरस्त किया जाएगा। अधिकारी यह पेपर अब 3 मई को दोबारा से लेने की बात कह रहे हैं। इससे पहले 6 फरवरी को भी एक परीक्षा केंद्र पर एमएससी केमेस्ट्री प्रथम सेमेस्टर का पेपर मैथमेटिक्स फॉर केमिस्ट तय तारीख से पहले ही खोल लिया गया था। इसके चलते विवि को यह पेपर निरस्त करना पड़ा था। इधर, विवि ने 18 नवंबर 2017 को बीकॉम के पांचवे सेमेस्टर के तहत आयोजित आधार पाठ्यक्रम का पेपर नैतिक मूल्य और भाषा भी निरस्त कर दिया है।

खबरें और भी हैं...