पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 80% लोगों ने कहा: दुष्कर्मियों को फांसी अच्छा फैसला वहीं 54% महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश

80% लोगों ने कहा: दुष्कर्मियों को फांसी अच्छा फैसला वहीं 54% महंगाई बढ़ने, नौकरियां न मिलने से निराश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोदी सरकार के चार साल के कामकाज पर देश के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे आ चुके हैं। भास्कर सर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता उभरकर सामने आई है। हालांकि, बढ़ती महंगाई और घटती नौकरियां आम लोगों की नाराज़गी का सबसे बड़ा कारण बनकर उभरे। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 70% लोगों के अनुसार मोदी अब भी लोकप्रिय हैं। इनमें से 47% के अनुसार तो वे इस समय 2014 से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। महंगाई और घटती नौकरियों को 54% लोगों ने सरकार की सबसे बड़ी विफलता के रूप में चुना है।

सर्वे में 12 साल से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के अपराधियों को फांसी देने के फैसले को 80% लोगों ने सराहा। सर्वे में 85 फीसदी लोगों का मानना है कि मोदी 2019 में होने वाले आम चुनाव में दोबारा सरकार बना लेंगे। 53 फीसदी का मानना है कि विपक्ष अगर एकजुट भी हो जाए तो भी मोदी को हरा नहीं पाएगा। यूं ओवरऑल देखा जाए तो मोदी के चार सालों में सबसे बड़ा काम सर्जिकल स्ट्राइक रहा। सर्वाधिक 82 फीसदी लोगाें ने इसे अच्छा बताया। वहीं एक अन्य प्रमुख सवाल के जवाब में 52 फीसदी लोगों ने कहा- राहुल गांधी पहले के मुकाबले ज्यादा परिपक्व हुए हैं, हालांकि इनमें 22 फीसदी लोग ही ऐसे हैं,जो मानते हैं कि वे मोदी को टक्कर दे सकते हैं। ट्रिपल तलाक का खात्मा प्रधानमंत्री मोदी के लिए मुस्लिम भरोसे का आधार बना। 68 फीसदी लोग मानते हैं कि इस बड़े कदम के जरिए मोदी ने मुस्लिम महिलाओं का भरोसा जीता है।

जानिए मोदी का कौन-सा रंग देश को पसंद

आपके भरोसे पर कितनी खरी उतरी मोदी सरकार

स्वच्छ भारत सबसे अच्छी योजना

90% लोग मानते हैं स्वच्छ भारत को सबसे अच्छा

विदेश में साख बढ़ने को 56% पुरुषों, वहीं 47% महिलाओं ने मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि माना।

ओवरऑल रेटिंग

पिछले वर्ष हुए भास्कर सर्वे में मोदी सरकार के कामकाज को दस में से सात अंक मिले थे।

33% लोगों ने मोदी सरकार के चार साल के काम को 10 में से 10 अंक दिए। यानी उन्होंने इसे बहुत अच्छा माना।

जबकि...

10% लोग ऐसे भी रहे, जिन्होंने मोदी को 10 में से 1 अंक दिया। यानी उन्होंने मोदी सरकार के काम को सबसे बुरा माना।

विदेश में साख सबसे बड़ी उपलब्धि

56% लोग मानते हैं कि विश्व में भारत की साख बढ़ी

खबरें और भी हैं...