पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस तरह हुआ देश का सबसे बड़ा सर्वे

इस तरह हुआ देश का सबसे बड़ा सर्वे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मो दी सरकार पर भास्कर का यह चौथा सर्वे है। सर्वे के परिणाम इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि ये चुनाव से ठीक साल पूर्व देश के मन की बात को सामने रखते हैं। पहला सर्वे जहां युवाओं पर आधारित था, वहीं दूसरा सर्वे महिलाओं की राय पर आधारित था। 2017 में भास्कर ने मोदी सरकार के कामकाज पर देश का सबसे बड़ा सर्वे किया।

इसी तरह इस वर्ष 29 राज्यों और सात केन्द्र शासित प्रदेशों में यह सर्वे किया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष 38 फीसदी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सात दिन चले सर्वे में रिकॉर्ड 2 लाख, 81 हजार 292 पाठकों ने हिस्सा लिया। यह किसी भी अख़बार द्वारा कराए गए सर्वे में हिस्सा लेने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

खबरें और भी हैं...