पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेज नॉनवेज का हरा लाल निशान कॉस्मेटिक्स पर भी

वेज-नॉनवेज का हरा-लाल निशान कॉस्मेटिक्स पर भी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाने-पीने की चीजों की तर्ज पर अब साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, फेसवॉश, हेयर डाई जैसे कॉस्मेटिक्स के पैकेट पर भी हरे और लाल रंग के निशान दिखा करेंगे। हरा निशान वेज और लाल नॉनवेज को दिखाता है। वेज और नॉनवेज आइटम में स्पष्ट फर्क दिखाने के लिए जैन समुदाय और उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय लगातार इसकी मांग कर रहा था। सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (सीडीएससीओ) के ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड ने बुधवार को इस फैसले पर मुहर लगाई। इसके लिए ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स में बदलाव किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन होने पर कॉस्मेटिक एक्ट के तहत सजा और जुर्माना होगा। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डॉक्टर एस ईश्वर रेड्डी ने बताया कि सीडीएससीओ को भी शिकायतें मिली थीं कि कॉस्मेटिक्स में जानवरों की चर्बी सहित कुछ दूसरे अंश मिले होते हैं।

असली-नकली दवा की पहचान होगी आसान, हर पैकेट पर यूनिक नंबर होगा

अब असली-नकली दवा की पहचान आसानी से हो सकेगी। सीडीएससीओ ने निर्णय लिया है कि दवा के हर पैकेट पर कंपनी का मोबाइल नंबर होगा। हर पैकेट पर 14 अंकों का यूनिक नंबर होगा। दिए गए मोबाइल नंबर पर यूनिक नंबर एसएमएस करके दवा से जुड़ी पूरी जानकारी मिल जाएगी। पहले यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 300 महंगी और ज्यादा बिकने वाली दवाओं पर लागू होगा। नतीजों के आधार पर सभी दवाओं पर लागू होगा।

खबरें और भी हैं...