परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 26 मई को
भोपाल| पटवारी भर्ती परीक्षा के चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन एवं काउंसलिंग 26 मई को रखी गई है। इसके लिए अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वयं के द्वारा प्रमाणित पूरे दस्तावेजों की छाया प्रति लाना जरूरी है। दस्तावेजों में स्नातक उपाधि की मान्यता प्राप्त विवि से प्राप्त डिग्री, आयु संबंधी प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र अथवा दसवीं बोर्ड की मार्क सीट), मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांगों को दिव्यांगता का प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिकों के सैनिक होने प्रमाण पत्र, निर्धारित प्रारूप में नोटरी द्वारा सत्यापित शपथ पत्र शामिल है।