पिछले सप्ताह तक गुजरात-राजस्थान में जीरे की कुल आवक 30 से 31 लाख बोरी की हो चुकी है। निर्यात मांग पर बाजार स्थिर रह सकता है। लोकल में ग्राहकी का अभाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में कैसी ग्राहकी रहती है, उसी पर तेजी-मंदी चलेगी। शकर की आवक 17 ट्रक एवं 5 ट्रक का स्टॉक था। ऊंझा मंडी में जीरे की आवक 17-18 हजार बोरी की बनी रही। नोटबंदी के बाद नकदी रुपया बाजार में कम हो जाने से स्टॉकिस्ट बाहर हो गए ऐसा आभास हो रहा है।
ऊंझा मंडी में सौंफ की आवक घटकर 4500 से 5000 बोरी की रह गई। इस बार बोवनी कम हुई थी। इस वजह से किसान रुक-रुककर माल बेच रहे हैं। भावों में भी सुधार आ रहा है। अचार तैयार करने का सीजन भी समीप आ रहा है, जिसमें सौंफ में मांग और बढ़ जाएगी। ऊंझा मंडी में जीरा 2400 से 3700 रुपए एवं सौंफ 1200 से 2900 रुपए (20 किलो)। खोपरा गोला के भावों में 2 रुपए का सुधार रहा। सियागंज बाजार में शकर 2740 से 2770 गुड़ लड्डू 3150 कटोरा 3100 से 3150 चौरसा 2700 से 2750 हल्दी काढ़ी 11800 से 12000 लाल गाय 147 पावडर-501 1961 सुपर क्राउन 951 मयूर 1750 खोपरा गोला 190 से 197 खोपरा बूरा व्हील 4400 नाग 3050 सनगोल्ड 3050 लक्ष्य 3100 ताज 3450 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 4800 से 5400 वरलक्ष्मी 4800 1 किलो पैकिंग में 5800 सोल्जर 4250 सच्चामोती 4975 1 किलो में 5800 सच्चासाबू 5125 1 किलो में 5650 कालीमिर्च गारवल 397 से 405 एटम 411 से 417 मटरदाना 475 से 485 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 170 से 175 रु.।