पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीविलियर्स और मोईन अली की शतकीय साझेदारी से बेंगलुरू ने बनाए 218 रन

डीविलियर्स और मोईन अली की शतकीय साझेदारी से बेंगलुरू ने बनाए 218 रन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एबी डीविलियर्स (69) और मोईन अली (65) के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 107 रनों की ठोस शतकीय साझेदारी से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सनराइजर्स हैदराबाद को 219 रनों की तगड़ी चुनौती पेश की।

गुरुवार को यहां अपने ही मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में बेंगलुरू ने हैदराबाद के न्योते पर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। पार्थिव (1) और कोहली (12) के 38 रनों के स्कोर पर आउट होने के बाद डीविलियर्स और मोईन अली ने जुझारू पारी खेली। दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किए और 107 रनों की साझेदारी कर टीम को 150 रनों के करीब ला खड़ा किया। डीविलियर्स ने 69 रनों की पारी में 39 गेंदों का सामना कर 12 चौके और एक छक्का जमाया जबकि मोईन अली ने 34 गेंदों पर 2 चौके 6 छक्के जमाकर 65 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों के आउट होने के बाद कीवी बल्लेबाज कोलिन ग्रैंडहोम ने भी बढ़िया पारी खेली और 17 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्का जमाकर 40 रन ठोक टीम के स्कोर को 200 रनों के पार किया। पुछल्ले सरफराज खान ने 8 गेंदों पर 22 रन ठोक टीम को मजबूती दी। हैदराबाद की ओर से राशिद खान ने 27 रन देकर 3, सिद्धार्थ कौल ने 44 रन देकर 2 तथा संदीप शर्मा ने 40 रन देकर 1 विकेट लिया। बासिल थम्पी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 70 रन लुटा दिए।

111 मी. छक्का जमाया है एबी डिविलियर्स ने। इस आईपीएल का सबसे लंबा छक्का। धोनी 108 मी. के छक्के के साथ दूसरे नंबर पर।

18 डॉट बॉल फेंकी थी हैदराबाद के राशिद खान ने मुंबई के खिलाफ 12 अप्रैल को। एक मैच में सर्वाधिक डॉट बॉल का रिकॉर्ड है।

स्कोर बोर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू रन गेंद 4 6

पार्थिव कै. कौल बो. संदीप 1 4 0 0

कोहली बो. राशिद 12 11 2 0

डीविलियर्स कै. धवन बो. राशिद 69 39 12 1

मोईन कै. गोस्वामी बो. राशिद 65 34 2 6

ग्रैंडहोम कै. राशिद बो. कौल 40 17 1 4

मनदीप कै. धवन बो. कौल 4 6 0 0

सरफराज नाबाद 22 8 3 1

साउदी नाबाद 1 1 0 0

अतिरिक्त : 4 रन, कुल : 6 विकेट पर 218 रन (20 ओवर),

विकेट पतन : 1-6, 2-38, 3-145, 4-149, 5-176, 6-210. गेंदबाजी : संदीप शर्मा 4-0-40-1, शाकिब अल हसन 4-0-35-0, राशिद खान 4-0-27-3, सिद्धार्थ कौल 4-0-44-2, बासिल थम्पी 4-0-70-0.

ग्रैंडहोम : 40 रन

डीविलियर्स : 69 रन

खबरें और भी हैं...