पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किशोर कुमार के बंगले का साढ़े 14 करोड़ में हुआ सौदा

किशोर कुमार के बंगले का साढ़े 14 करोड़ में हुआ सौदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्योंकि... बंगले के आसपास हैं 15 से ज्यादा दुकानें, 3 की है रजिस्ट्री, शेष पर किराए चिट्‌ठी या संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर कब्जा है, जिसे सुलझाने में सालभर लगेगा।

खंडवा के किसान व कॉलोनाइजर अभय जैन ने मुंबई में किया सौदा

भास्कर न्यूज | खंडवा

हरफनमौला गायक किशोर कुमार का खंडवा के ब.ांबे बाजार स्थित पुश्तैनी बंगले की डील फाइनल हो गई है। बताया जा रहा है कि 7 हजार 200 स्क्वेयर फीट के बंगले का सौदा 20 हजार स्क्वेयर फीट के भाव से हुआ है यानी लगभग साढ़े 14 करोड़ रुपए में सौदा तय हुआ है। यह सौदा खंडवा के किसान व कॉलोनाइजर अभय जैन ने करीब दो हफ्ते पूर्व मुंबई में किशोर कुमार के बेटे सुमित कुमार, उनके वकील व पीए के साथ मिलकर किया। जैन ने सौदे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा किशोर कुमार के खंडवा स्थित बंगले के स्थान पर कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। किशोर कुमार की स्मृतियों को भी सहेजेंगे।







कुछ साल पहले भी इस तरह की चर्चा चली थी, लेकिन इस बार सौदा पक्का है। अभय जैन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि खंडवा के पुश्तैनी बंगले और दुकानों को लेकर गांगुली परिवार में विवाद था। उनके परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बैठाकर मामले को सुलझा रहे हैं। बंगले की डील फाइनल हो गई है। सारे मामले सुलझाने के बाद ही बंगले की रजिस्ट्री होगी। उन्होंने कहा किशोर कुमार के खंडवा स्थित बंगले के स्थान पर कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। किशोर कुमार की स्मृतियों को भी सहेजेंगे।

इधर, अर्जुन कुमार बोले- बंगला नहीं बिका

मुंबई स्थित अनूप कुमार के बेटे अर्जुन कुमार से जब भास्कर ने चर्चा की तो उन्होंने कहा अभी बंगला नहीं बिका है। किसी ने अफवाह उड़ाई है। पता नहीं खंडवा में कौन रायता फैला रहा है।

खबरें और भी हैं...