पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फाइनेंशियल टाइम्स की रैंकिंग में आईआईएम ए देश में पहले स्थान पर

फाइनेंशियल टाइम्स की रैंकिंग में आईआईएम-ए देश में पहले स्थान पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद|द फाइनेंशियल टाइम्स ने लगातार पांचवें वर्ष अपने एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम के तहत दुनियाभर के शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी की है। भारत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद (आईआईएम-ए) पहले स्थान पर है। जबकि दुनिया मेंं इसे पिछले साल के मुकाबले छह पायदान के सुधार के साथ 57वें स्थान पर रखा गया है। देश में इसके बाद दूसरे स्थान पर आईआईएम-बेंगलुरू है। आईआईएम-ए के डायरेक्टर एरोल डिसूजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईआईएम-ए में हर साल 6,000 कंपनियां प्रोफेशनल ट्रेनिंग के लिए आती हैं। कुल मिलाकर यहां 400 से ज्यादा प्रोग्राम चल रहे हैं। इनके प्रमुख प्रो. अरविंद सहाय हैं।

खबरें और भी हैं...