पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एशिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग को बनाने का काम शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने की शुरुआत

एशिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग को बनाने का काम शुरू, प्रधानमंत्री मोदी ने की शुरुआत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर शनिवार को एशिया के सबसे बड़ी जोजिला सुरंग के निर्माण की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि इससे लद्दाख क्षेत्र में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा। लेह में जोजिला सुरंग की आधारशिला रखने के बाद जनसभा में मोदी ने कहा कि कश्मीर घाटी तथा जम्मू क्षेत्र के लाेगों को लद्दाख से सीख लेनी चाहिए। सर्दी के छह से सात महीने में देश के अन्य हिस्सों से कटे रहने के बावजूद लद्दाख के लोग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करते हैं। लद्दाख में हर साल दो लाख से ज्यादा पर्यटक आते हैं।

आतंकवादियों के खिलाफ अभियान रोके जाने की घोषणा के बाद मोदी राज्य की एक दिन की यात्रा पर थे। इस दौरान उन्होंने श्रीनगर और जम्मू में अलग-अलग रिंग रोड परियोजनाओं की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत से राज्य में लोगों को फायदा होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, सीएम महबूबा मुफ्ती भी मौजूद थी।

लद्दाख में हर साल दो लाख से अधिक पर्यटक आते हैं

श्रीनगर, करगिल तथा लेह के बीच पूरे साल रहेगा सड़क संपर्क

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने इस वर्ष के शुरू में 6,800 करोड़ रुपए की लागत से बालटाल तथा मिनारमार्ग के बीच एनएच-1 ए पर टू-लेन सुरंग के निर्माण, चालू करने तथा रखरखाव को मंजूरी दी थी। इस सुरंग के निर्माण से श्रीनगर, करगिल तथा लेह के बीच पूरे साल वाहन आ-जा सकेंगे। 14.15 किमी लंबी जोजिला सुरंग देश की सबसे बड़ी सड़क सुरंग तथा एशिया की सबसे बड़ी दो दिशाओं वाली सुरंग होगी।

इंडोर स्टेडियम की मांग|सीएम महबूबा ने लेह और करगिल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम की मांग की। उन्होंने कहा, यहां आइस स्केटिंग और आइस हॉकी के अच्छे खिलाड़ी हैं।

बौद्ध लामा कुशोक बकुल रिनपोछे के जन्म शताब्दी समारोहों का समापन

लद्दाख के बौद्ध लामा कुशोक बकुल रिनपोछे जन्म शताब्दी समारोहों का मोदी ने समापन भी किया। उन्होंने शिलापटि्टका का अनावरण किया। रिनपोछे 1951 में राज्य सरकार में मंत्री बने। 1989 में उन्हें मंगोलिया में भारत का राजनयिक नियुक्त किया गया। वे दुनिया के पहले और एकमात्र भिक्षु राजनयिक थे।

जोजिला सुरंग खास

11, 578 फीट की ऊंचाई पर श्रीनगर-करगिल-लेह नेशनल हाईवे पर बन रहा

14.15 किमी लंबी यह सुरंग आधुनिक इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण होगा

3.50 घंटे की जोजिला पहाड़ी की दूरी घटकर 15 मिनट रह जाएगी

90 प्रतिशत स्थानीय लोगों को काम मिलेगा सुरंग निर्माण में

सर्दियों में बर्फबारी के बीच भी लद्दाख का सड़क संपर्क बना रहेगा

पीएम मोदी 12 अगस्त 2014 के बाद दूसरी बार लेह पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं...