एमबीए फाइनल ईयर की छात्रा ने कहीं जाने के लिए ओला कैब (कार टैक्सी) बुक कराई थी। मोबाइल नंबर ड्राइवर के पास रह गया तो वह छात्रा को छोड़ने के दूसरे दिन से वाट्सएप पर मैसेज भेज परेशान करने लगा।
वी केयर फॉर यू के अनुसार एरोड्रम थाना क्षेत्र निवासी छात्रा की शिकायत पर कैब ड्राइवर शब्बीर (30) पिता शमशेर शाह निवासी ग्रीन पार्क, चंदन नगर को पकड़ा है। छात्रा ने बताया उसने 8 मई की शाम अपने मोबाइल से कैब बुक की थी। इसके अगले दिन से अज्ञात नंबर से वाट्सएप पर दोस्ती के लिए मैसेज आने लगे तो छात्रा ने उक्त नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी दूसरे नंबर से मैसेज और अश्लील वीडियो भेजने लगा। तंग आकर छात्रा ने प्रकोष्ठ को शिकायत की।
शब्बीर शाह
छात्रा ने नंबर ब्लॉक किया तो दूसरे नंबर से भेजा अश्लील वीडियो
टीम ने छात्रा द्वारा दिए गए नंबर की जानकारी निकाली और युवक को पकड़ा तो वह ओला कैब का ड्राइवर निकला। उसने बताया वह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। छात्र के कैब बुक करने पर आए नंबर पर उसने ये मैसेज भेजे थे। छात्रा के नंबर ब्लॉक करने पर उसने अश्लील वीडियो दूसरे नंबर से भेजे थे। टीम ने आरोपी को एरोड्रम पुलिस को सौंप दिया।
शादी करने का झांसा देकर ले गया ओंकारेश्वर, होटल में किया दुष्कर्म
भास्कर संवाददाता | इंदौर
शादी का झांसा देकर एक युवक युवती को ओंकारेश्वर ले गया। उसके साथ गलत काम किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ ज्यादती सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती के लापता होने पर परिवार ने उसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई थी।
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 की है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय युवती वापस लौटी तो उसने परिवार व पुलिस को बताया कि स्कीम नंबर 78 में रहने वाला राहुल बारिया तीन-चार महीने से उसे शादी का झांसा दे रहा था। 15 मई को वह उसे शादी करने का बोलकर ओंकारेश्वर ले गया था। वहां दोनों एक होटल में रुके। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। जब वह बिना शादी किए लौटने लगा तो युवती ने शादी के बारे में पूछा तो उसने मना कर दिया और इंदौर लाकर छोड़कर भाग निकला।