स्वरोजगार सम्मेलन निसरपुर में कल
धार | मप्र शासन द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को राेजगार उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड स्तर पर स्वरोजगार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। निर्धारित तिथि अनुसार 21 मई को कन्या उमावि निसरपुर में मेला लगेगा। विकासखंड कुक्षी, डही व बाग के स्वरोजगार सम्मेलन मेलों का आयोजन 22, 23 व 24 मई को कन्या उमावि कुक्षी में किया जाएगा। इसके अलावा 25 को बालक उत्कृष्ट विद्यालय गंधवानी में, 26 को बालक उत्कृष्ट विद्यालय उमरबन में तथा 27 को बालक उत्कृष्ट विद्यालय पीथमपुर में मेलों का आयोजन होगा।