पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिरिक्त हल्कों के प्रभार का बहिष्कार कर पटवारियों ने कार्यालयों में जमा कराया रिकॉर्ड

अतिरिक्त हल्कों के प्रभार का बहिष्कार कर पटवारियों ने कार्यालयों में जमा कराया रिकॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र पटवारी संघ के आह्वान पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, 1 जून से अर्जित अवकाश पर रहेंगे

वाट्सएप ग्रुप से हुए बाहर, शासकीय कार्यों के लिए मोबाइल का नहीं करेंगे उपयोग

भास्कर संवाददाता | धार

मप्र पटवारी संघ भोपाल के प्रांतीय आह्वान पर जिले के सभी पटवारियों ने अतिरिक्त हल्कों के प्रभार का बहिष्कार कर दिया। काली पट्टी बांधकर अपने प्रभार के अतिरिक्त हल्कों के प्रभार का रिकॉर्ड तहसील कार्यालयों में जमा कर प्रशासन के वाट्सएप ग्रुप से बाहर हो गए हैं। शासन संबंधी कार्य मोबाइल से नहीं करेंगे। साथ ही 1 जून से अर्जित अवकाश पर रहेंगे। वर्तमान में जिले के लगभग सभी पटवारियों के पास तीन से चार हल्कों का प्रभार था। पटवारी अब सिर्फ एक मूल प्रभार का ही काम करेंगे जिससे राजस्व कार्य बुरी तरह से प्रभावित होगा।

मोबाइल खरीदने के आदेश दिए, भुगतान नहीं किया

संघ के जिलाध्यक्ष नवीनचंद्र मुकाती ने बताया प्रभार के अतिरिक्त हल्कों के प्रभार का बहिष्कार कर रिकॉर्ड तहसील कार्यालयों में जमा करा दिया है। इससे जिले के लगभग एक तिहाई पटवारी हल्कों के राजस्व का कार्य प्रभावित होगा। वर्तमान में जिले के लगभग सभी पटवारियों के पास तीन से चार हल्कों का प्रभार था। लेकिन अब सिर्फ एक मूल प्रभार का ही पटवारी कार्य करेंगे। जिला सचिव कृष्णपाल सिंह ठाकुर ने बताया भोपाल में आयोजित पटवारी महासभा में यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश के पटवारी साथियों द्वारा बहुत से शासकीय कार्यों का संपादन मोबाइल से किया जाता है। इसके लिए पटवारियों को मोबाइल खरीदने संबंधी आदेश भी दिए थे। किंतु आज तक प्रदेश के किसी भी साथी को मोबाइल खरीदने के लिए भुगतान नहीं किया। पटवारियों द्वारा स्वयं के व्यय पर मोबाइल डाटा एवं काल खर्च का भुगतान किया जाता है। शासन द्वारा इसका किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं किया जाता है इसलिए यह निर्णय लिया है कि पटवारी अपना मोबाइल अब शासन संबंधी किसी भी कार्य में उपयोग नहीं करेंगे।

खबरें और भी हैं...