भारतीय किसान संघ के चुनाव हुए, पाटीदार अध्यक्ष, माली मंत्री चुने गए
थांदला | मध्यप्रदेश के सबसे बड़े किसान संगठन के 6 ब्लॉक के 45 गांव के लगभग 3400 सदस्यों के समूह के आज स्थानीय बावड़ी मंदिर थांदला पर सविधि चुनाव संपन्न हुअए। संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री महेश चौधरी के नेतृत्व में चुनाव अधिकारी राजेंद्र पाटीदार ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई। सभी सदस्यों की अनुशंशा के आधार पर निकट ग्राम परवलिया के जीवनलाल पाटीदार को अध्यक्ष एवं राणापुर के प्रकाश माली को मंत्री बनाया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के गोपाल मावी, बच्चूसिंह, दिनेश पाटीदार, पूरणसिंह, ललित पाटीदार, रमेश चरपोटा, कैलाश डोडियार, राजू मेड़ा, रामचंद्र वसुनिया, विशाल पटेल आदि विभिन्न स्थानों से आए सदस्यगण की उपस्थिति में भारतीय किसान संघ ने स्थानीय बावड़ी मंदिर से शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तक वाहन रैली निकाली। इसके बाद आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संगठन के नवीन अध्यक्ष जीवनलाल पाटीदार ने कहा संगठन किसानों के हित के कार्य करते हुए शासन का सहयोग करेगा व शासन की योजनाओं का लाभ किसानों को मिल सके ऐसे प्रयास भी करेगा।