टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान कर दो दिव्यांगों को चेक बांटे
धार| सरस्वती ज्ञान मंदिर हायर सेकंडरी तथा हाईस्कूल परीक्षा का उत्कृष्ट परिणाम रहा। संस्था के हायर सेकंडरी परीक्षा में कुल 118 एवं हाईस्कूल में 74 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। गणित संकाय में उर्वशी भारतसिंह सिसौदिया 83, प्रवीण परमार 80, जीव विज्ञान संकाय में शीतल पाटीदार 81, आकाश मावी 73, काॅमर्स संकाय में आरती जोशी 72, हिमांशु बैरागी 70, नंदनी मकवाने 70, अनुराग भाटी 68, कृशि विज्ञान विषय में निलेश चौहान 76, मनीषा यादव 75, हर्ष सेप्टा ने 74.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में कृष्णा संजय गुप्ता ने दिव्यांग श्रेणी में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संस्था की ओर से छात्र को पांच हजार की राशि का चेक एवं बलराम गुप्ता द्वारा दिव्यांग श्रेणी में 80.6 प्रति. प्राप्त करने पर संस्था की ओर से दो हजार रु. का चेक दिया। साथ ही खुशी कुंवर राजावत 93.6, मुस्कान ठाकुर 92.6, पायल देवड़ा 83.2, प्रियंका डोड़िया 83, स्वाती राठौड़ 82, ऋशभ परमार 78.4, सावन डोडिया 78, सुनील अवास्या 77, काजल बागड़ी ने 66 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।