पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी अधिकार यात्रा को लेकर मोर्चा की बैठक संपन्न

आदिवासी अधिकार यात्रा को लेकर मोर्चा की बैठक संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासी अधिकार यात्रा को लेकर मोर्चा की बैठक संपन्न

धार| आदिवासी अधिकार यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिला बैठक ग्राम जीराबाद में रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रभारी कन्हैयालाल सिसौदिया व संभागीय सह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी थे। अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा ने की। विशेष अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र मंडलोई, मांगीलाल वसुनिया, रमेश जुनापानी थे। वहीं मोर्चा वरिष्ठ नेता लक्ष्मण पटेल बडलीपुरा, करण भूरिया पुर्णकालिक विशेष रुप से उपस्थित थे। बैठक में आदिवासी अधिकार यात्रा पर चर्चा के साथ प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच कार्यकर्ताओं की सूची बनाना, प्रत्येक जन प्रतिनिधि भाजपा प्रतिनिधि की सूची बनाना पूर्व वर्तमान, 3 जु्ून को आदिवासी सम्मेलन प्रत्येक मंडल द्वारा भागीदारी करवाना, प्रत्येक मंडल में हर माह 11-12 तारीख को पदाधिकारियों की बैठक लेने आदि का निर्णय लिया। संचालन महामंत्री राजू मकवाना ने किया। रवि कटारे, लक्ष्मण पटेल, सुनील पटेल, प्रकाश पटेल, कीर्तिमान हरिराम पटेल देलमी एवं मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री सभी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...