मनावर | ग्राम घटगारा में मालवीय समाज के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में 23 से 29 मई तक श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। आचार्य रंजना शर्मा (गोस्वामी), बनियावाड़ी धार कथा वाचन करेंगी। शुरुआत मंगल कलश यात्रा के साथ होगी। कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। समापन पर गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा आयोजन सकल पंच मालवीय (बलाई) समाज घटगारा द्वारा किया जा रहा है। कथा समय दोपहर 1 से 5 बजे तक रहेगा। आयोजन का यह पहला वर्ष है।