पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा ने कटवाया पेड़, रहवासियों ने कहा ठंडी हवा देता था

नपा ने कटवाया पेड़, रहवासियों ने कहा- ठंडी हवा देता था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एलआयजी काॅलाेनी में सावरकर मार्ग की और जाने वाली सड़क किनारे हरा पेड़ शनिवार दोपहर 1 बजे नपा कर्मचारियों ने काटा। रहवासियों ने इसको लेकर आक्रोश जताया है।

रहवासियों ने बताया नपा की लिफ्ट मशीन से कर्मचारियों ने इसे काट दिया। जबकि गुलमोहर का यह पेड़ गर्मी में छाया व ठंडी हवा देता था। मामले में सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना का कहना है अध्यक्ष पर्वतसिंह चौहान ने बताया था कि पेड़ गिरने जैसी िस्थति में है। रहवासियों की सुरक्षा को देखते हुए पेड़ को काटा गया।

धार . नपा के वाहन की मदद से पेड़ काटते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...