पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने बिना जीएसटी के लाखों का भंगार पीथमपुर लेे जा रहे 3 ट्रक पकड़े

पुलिस ने बिना जीएसटी के लाखों का भंगार पीथमपुर लेे जा रहे 3 ट्रक पकड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना जीएसटी चुकाए लाखों का भंगार भरकर पीथमपुर जा रहे तीन ट्रकों को पुलिस ने पकड़ा है। ट्रकों में भरा भंगार गलाने के लिए पीथमपुर ले जाया जा रहा था। जिसका टैक्स चुकाने संबंधी कागज वाहन चालकों के पास नहीं थे। ट्रकों के पकड़े जाने के बावजूद स्थानीय विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने से पल्ला झाड़ते रहे। पकड़े गए ट्रकों में लाखों का भंगार होने का अनुमान है। जिस पर करीब 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। दो ट्रक अमझेरा व एक नौगांव पुलिस थाने पर खड़ा है। सेल टैक्स विभाग के स्थानीय अधिकारी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा कार्रवाई करने की बात कह रहे। एसपी का कहना है वाहनों के खिलाफ सेल टैक्स कार्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

गौरतलब है कि पुलिस ने शुक्रवार रात बिना टैक्स के कागज वाले ट्रक क्र. (एमएच 18 एए 9182), (एमएच 18 एए 3136) व (एमएच 18 बीजी 6525) पकड़े है। जो गुजरात से पीथमपुर फैक्टरी में गलाने के लिए भंगार ले जा रहे थे। दो ट्रक अमझेरा व एक ट्रक धार के नौगांव थाने पर खड़े करवाए है। तीनों ट्रकों के खिलाफ शनिवार शाम तक कोई कार्रवाई हुई। पुलिस ने वाहनों में भंगार होने की सूचना सेल टैक्स विभाग को भी दी, बावजूद विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच पड़ताल में रुचि नहीं ली। सेल टैक्स अधिकारी संध्या पुराणिक ने कहा पकड़े गए ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई असिस्टेंट सेल्स टैक्स अधिकारी संभागीय कार्यालय इंदौर द्वारा की जाती है। अगर धार कार्यालय को निर्देश मिलते है ताे कार्रवाई की जाएगी। वहीं असिस्टेंट सेल्स टैक्स अधिकारी ललित सोमानी ने ज्वाईंट कमिश्नर आरके जैन द्वारा कार्रवाई करने की बात कहीं है। मामले में ज्वाईंट कमिश्नर जैन ने भंगार भरे वाहनों के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कहीं। पुरा मामला बताने पर कहा कि अगर ऐसा है तो संबंधित थाने पर अधिकारी को भेजकर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभागीय प्रतिवेदन पर कार्रवाई करेगी- एसपी

एसपी बीरेंद्रसिंह का कहना है पकड़े गए वाहनों के खिलाफ सेल्स टैक्स विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सही-गलत की स्थिति तो विभाग ही तय करेगा।

धार. नौगांव थाने पर खड़ा भंगारा भरा हुआ ट्रक।

खबरें और भी हैं...