नपा के पर्याप्त पेयजल स्त्रोत होने के बावजूद पानी आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। यहां तक की गर्मी के दिनों में कोर्ट परिसर में लगाई प्याऊ में नियमित पानी नहीं भरने से वहां रखी तीन नांन खाली पड़ी है। दूसरी और मोहन टाॅकिज चौराहे पर रजक समाज के सदस्यों द्वारा लगाई प्याऊ पर प्रतिदिन 4 हजार लीटर से अधिक पानी रोजाना लग रहा है। चौराहा होने से दूर दराज से आए लोग अपनी प्यास यहीं बुझाते है।
संत श्री गाडगे सेवा समिति सकल पंच रजक समाज द्वारा लगाई प्याऊ का संचालन समिति द्वारा किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष कालीचरण सोनवानिया ने बताया यहां साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। प्रतिदिन 4 हजार लीटर से अधिक पेयजल का उपयोग जरुरतमंदों द्वारा किया जाता है। जहां करीब 1 हजार से अधिक लोगों को ठंडा पानी मिलता है। प्याऊ पर संत गाडगे का फोटो लगाकर समाज सेवा का उद्देश्य बताया है। सोनवानिया ने बताया संत के बताए मार्ग पर चलते हुए इस प्याऊ का संचालन किया जाता है। प्यासे को पानी मिले यही उद्देश्य है। प्याऊ पर काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन भी 50 से अधिक लोगों की बनी समिति वहन करती है। यह काम पिछले 10 साल से जारी है।
इधर..नपा के प्याऊ में पानी नहीं
नगर पालिका ने कोर्ट परिसर में आने वाले पक्षकारों के लिए तीन नांद रखवाई है। जो शनिवार को खाली पड़ी थी। प्याऊ पर राजनीतिक फायदा उठाने के लिए होर्डिग्स पर जिम्मेदारों के फोटो लगा दिए गए। सीएमओ डॉ. मधु सक्सेना ने बताया शहर में लगाए प्याऊ में रखी नांद में रोजाना पानी भरा जाता है। कोर्ट परिसर में भी भरा था। पानी उपयोग करने पर खत्म हो गया होगा। तीन नांद बहुत कम है। वहां अधिक नांद रखने की डिमांड आई थी। प्याऊ पर रखी नांद खाली नहीं रहनी चाहिए।
प्याऊ पर कार्यरत कर्मचारियों को वेतन भी समिति वहन करती, पिछले 10 साल से सेवा जारी
धार . संत गाड़गे सेवा समिति ने प्याऊ पर पानी पीते लोग।