शक्ति पम्पस (इंडिया) लि. जो 110 देशो में उत्पादों को निर्यात करती है, ने वार्षिक वित्तीय नतीजों की घोषणा की। बताया कि कंपनी ने बीते वर्ष के रु. 431 करोड़ की तुलना में 31 मार्च 2018 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में कुल आय रु. 440 करोड़ दर्ज की गई यानि 2% की वृद्धि हुई है तथा नेट लाभ में 60% की बढ़त दर्ज की जो रु. 34.84 करोड़ रहा। दिनेश पाटीदार, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कंपनी जिन नीतियों पर काम कर रही है वो इन परिणामो में दिख रहा है। कंपनी ने 37% का डिविडेंड (लाभांश) देने की अनुशंसा की है, जो लाभ का लगभग 20% है। कुसुम योजना की भी घोषणा की गई, जिसमें 17.5 लाख डीजल पंप एवं 3 करोड़ खेती उपयोगी पम्पस को आने वाले 10 वर्षो में सोलर पम्पस में परिवर्तित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कुसुम एक लंबी अवधि की महत्वाकांक्षी योजना है, लक्ष्य सोलर पंप और सोलर उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभिक बजट 50 हजार करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है।