वायदे में कट की वजह से हल्दी के भावों की तेजी पर ब्रेक लग गया था। उत्पादक क्षेत्रों में हल्दी की आवक कम पड़ गई है। इससे तेजी को समर्थन मिल सकता है। अगले कुछ दिनों में सभी क्षेत्रों में आवक का दबाव घट सकता है। जानकार क्षेत्रों के अनुसार हल्दी में तेजी की दो बड़ी वजह बताई जा रही है। पहली उत्पादन में 10 से 15 प्रतिशत की कमी एवं केरी ओव्हर स्टॉक 30 से 40 प्रतिशत कम होना है। निर्यात मांग अभी तक तो ठीक चल रही है। इसके अलावा आयुर्वेदिक कंपनियों की मांग पूर्व वर्षों की तरह बनी हुई है।
सूखे माल की आवक
मौसम में तपन बढ़ जाने से सूखा माल भी आने लगा है, जिससे घटती कम बैठेगी। उत्पाद, स्टॉक एवं निर्यात के आंकड़ों को देखने से ऐसा आभास होता है कि आने वाले महीनों में हल्दी के भाव एक बार फिर से ऊपर देखे जा सकते हैं। इस बार केरीओव्हर स्टॉक कम बचेगा, यह लगभग तय है। किराना बाजार में हालत विशेष अच्छी नहीं है। 2 से 3 वस्तुएं ऐसी है, जिन्हें खरीदने जाओ तो मिले नहीं और बेचना चाहे तो बिके नहीं। ग्राहकी का अभाव लगभग सभी किराना जिंसों में बना हुआ है। सुपारी में भी ग्राहकी ठप पड़ गई है। ऊंझा में जीरे की आवक 19 से 20 हजार बोरी की रही। लोकल में भी ग्राहकी का अभाव बना हुआ है। सौंफ के भावों में एकाध रुपए किलो का सुधार रहा। रमजान शुरू हो जाने से खजूर में मांग बनी हुई है। शकर की आवक 6 ट्रक एवं 5 ट्रक का स्टॉक था।
सियागंज बाजार में शकर 2740 से 2780 गुड़ लड्डू 3150 कटोरा 3100 से 3150 चौरसा 2700 से 2750 हल्दी काढ़ी 11800 से 12000 खोपरा गोला 190 से 197 खोपरा बूरा 4300 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 4800 से 5400 कालीमिर्च गारवल 397 से 405 एटम 411 से 417 मटरदाना 475 से 485 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 170 से 175 मध्यम 185 से 192 बेस्ट 200 से 205 सौंफ मोटी 85 से 95 मीडियम 115 से 140 बेस्ट 165 से 190 बारीक 170 से 190 नारियल मद्रास नया पानी 120 भरती 1650 से 1700 160 भरती 1750 से 1800 200 भरती 2050 से 2100 250 भरती 2200 से 2250 लौंग चालू 550 से 570 बेस्ट 600 से 625 दालचीनी 180 बेस्ट 185 जायफल 450 से 475 बेस्ट 575 जावत्री 1050 बेस्ट 1100 बड़ी इलायची 775 से 825 बेस्ट 925 से 975 पत्थर फूल 325 से 375 बेस्ट 425 बादाम मगज 690 से 695 बेस्ट 700 से 710 टॉच 550 खारक थोक में 5000 से 5500 मीडियम 6500 से 7500 बेस्ट 7500 से 9000 किशमिश कंधारी 275 से 350 बेस्ट 425 से 475 इंडियन 190 से 225 बेस्ट 230 से 240 चारोली 675 से 725 बेस्ट 850 से 900 मुनक्का 250 से 350 बेस्ट 400 से 450 अंजीर 725 से 775 बेस्ट 825 से 900 मखाना 725 से 775 रुपए।