बस संचालकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 21 से
धार | प्रदेश सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद भी यात्री किराया नहीं बढ़ाने पर बस एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। बस स्टैंड के विभिन्न स्थानों सहित बसों पर हड़ताल के पोस्टर लगा दिए गए कि बस ऑनर एसोसिएशन इंदौर संभाग के आह्वान पर जिले में कल यानि सोमवार से बसों के चक्के थम जाएंगे।