ऑनलाइन एग्जाम के लिए मॉडल पेपर किए जारी
धार | राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) यूआईटी में बीई सेकंड सेमेस्टर के तीन पेपर की मुख्य परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कराएगा। इसकी प्रैक्टिस के लिए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन माॅडल पेपर जारी किए हैं। स्टूडेंट्स इसके लिए पोर्टल www.uitrgpv.ac.in से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।