धार | प्रांतीय आह्वान पर मप्र लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ 21 मई को जिला मुख्यालय पर सुबह 9 बजे त्रिमूर्ति चौराहे से रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। जहां 23 सूत्री मांगों के ज्ञापन के साथ श्रीफल, मन्नत कलश का पूजन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। जिलाध्यक्ष राकेश दुबे ने सभी कार्यालयों के लिपिकों से शामिल होने की अपील की है।