धार | पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 17 को दीनदयाल ऊर्जा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में हर घर को बिजली देने की घोषणा करते हुए सौभाग्य योजना का ऐलान किया था। योजना में गरीबों को मुफ्त कनेक्शन दिए जा रहे हंै। जिले के 1625 राजस्व गांवों व 1100 मजरे-टोले में बिजली पहुंच चुकी है। 357 मजरों में 30 मई 18 तक काम हो जाएगा। पीएम ने 31 मार्च 19 तक हर घर में बिजली का लक्ष्य रखा है।
धार प्रदेश का सबसे बड़ा जिला होकर 13 विकासखंड व 8153 वर्ग किमी में फैला है
357
मजरे टोले 30 मई 2018 तक बिजली से जुड़ जाएंगे
15वीं रैंक है योजना के तहत जिला प्रदेश में। गरीबों से बिजली कनेक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा
1625
राजस्व गांव में विद्युतीकरण हो चुका है
1357
मजरे टोले है, इसमें से 1100 में विद्युतीकरण किया जा चुका है