पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजोद : कुएं में मिले मां व दो बेटों के शव

राजोद : कुएं में मिले मां व दो बेटों के शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजोद (धार)| धार जिले के ग्राम कचनारिया में एक कुएं में महिला और उसके दो मासूम बेटों के शव मिले। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला कालीबाई (26) पारिवारिक कार्यक्रम में रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। सुबह वह दो बेटों उमेश (4) व रितेश (2) को लेकर कुएं पर गई और वापस नहीं आई। लोगों ने कुएं में से तीनों के शव निकाले।





तलाश किया तो कुएं में दो बच्चों की लाशें दिखी। लोग कूदे तो महिला की भी लाश मिली। महिला के पिता भीमा ने आरोप लगाया कि जामसिंह शराब पीकर मेरी बेटी को मारता पीटता था। उसी ने हत्या की है। राजोद थाने के एसआई केएस टांक ने कहा-जांच में जो भी निकलेगा, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...