पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 साल की बहन के साथ सौतेले भाई ने की छेड़छाड़

13 साल की बहन के साथ सौतेले भाई ने की छेड़छाड़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | चंदन नगर इलाके में एक नाबालिग बहन के साथ सौतेले भाई ने छेड़छाड़ की। बहन ने शोर मचाया तो वह भाग निकला। बेटी ने मां के घर लौटने पर उन्हें घटना बताई तो वे उसे लेकर थाने पहुंचीं और पुलिस में शिकायत की।पुलिस के मुताबिक घटना सिरपुर कांकड़ की है। यहां रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने सौतेले भाई अर्जुन के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया हैै। बीते कुछ दिनों से आरोपी नाबालिग के घर ही रह रहा था। वह यहां आता और कुछ दिनों के लिए रहकर चला जाता था। अभी भी वह कुछ दिनों पहले रहने आया था। नाबालिग की मां शादी समारोह में बाहर गई थी। नाबालिग को घर में अकेला पाकर सौतेले भाई ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुलिस ने कायमी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...