पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4.50 करोड़ के नए स्कूल; गिर रहा प्लास्टर, दरारें आईं

4.50 करोड़ के नए स्कूल; गिर रहा प्लास्टर, दरारें आईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शारदा कन्या विद्यालय : स्कूल में नगर निगम ने नए 24 कमरे बनाए थे। दूसरी मंजिल पर अब भी कुछ काम चल रहा है। कमरों में बार-बार दरारें आने से परेशान स्कूल प्रबंधन ने फिर से प्लास्टर करवाया है। स्टाफ रूम की हालत तो ऐसी है कि उसमें चारों तरफ से प्लास्टर गिर रहा है। प्राचार्य शीला शर्मा ने बताया कि जिस हिस्से में टूट-फूट हुई थी, उसे ठीक करवा दिया है। निगम को यहां की परेशानियों से अवगत करवा रहे हैं।

इंदौर। नगर निगम ने साढ़े चार करोड़ रुपए खर्च कर शहर के तीन स्कूलों की नई इमारतें बनाई थीं, वह कुछ साल में ही दरकने लगी हैं। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं, जगह-जगह से प्लास्टर गिर रहा है। ठेकेदार खराब क्वालिटी का काम करके चला गया, निगम अफसर उससे सुधार नहीं करवा पा रहे। बच्चे डर के बीच पढ़ाई कर रहे हैं।
स्टाफ रूम की हर दीवार में दरार
2012-13 में निर्माण हुआ

80 लाख की लागत में बना स्कूल

750 छात्राएं करती हैं पढ़ाई

कॉलम का ज्वॉइंट भी टूटकर गिरा
2016 में निर्माण

70 लाख लागत

250 छात्राएं करती हैं पढ़ाई

मालव कन्या विद्यालय : सिर्फ डेढ़ साल पहले ये भवन स्कूल को मिला। इसमें अभी से चारों तरफ दरारें पड़ रही हैं। फर्श धंस गए हैं और कक्षाओं में प्लास्टर गिर रहा है। बाहर और भीतर दोनों तरफ बड़ी-बड़ी दरारें हो गई हैं। शिक्षक बताते हैं कि क्लास चलते समय डरते हैं कि कहीं प्लास्टर छात्राओं पर न गिर जाए। प्राचार्य कल्पना गांधी ने बताया कि नगर निगम को चिट्ठी लिखेंगी।

स्कूल की नींव ही हो रही कमजोर
2012 में निर्माण

03 करोड़ लागत

400 छात्र करते हैं पढ़ाई

सुभाष हायर सेकंडरी स्कूल : नगर निगम ने शारदा और सुभाष स्कूल के नए भवन का निर्माण एक साथ किया था। परिसर में तीन स्कूल लगते हैं। दो मंजिला भवन की खिड़की-दरवाजे टूट रहे हैं। अगले हिस्से में हुआ निर्माण भी बिखर गया है। कई जगह से टाइल्स उखड़ रही है। नींव वाले हिस्सा भी टूटने लगा है।

नगर निगम की जनकार्य समिति प्रभारी शंकर यादव ने बताया कि मेंटेनेंस नहीं करने से टूट-फूट हाे रही होगी। काम ऐसा क्यों हुआ, इसकी भी जांच करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...