कई राज्यों की संस्कृतियों पर आधारित दी प्रस्तुतियां
मां की ममता, किसानों की मेहनत, शहीद भगत सिंह की देशभक्ति और साथ ही रेम्प पर कैटवॉक करते नन्हे सितारे यह सभी झलकियां वर्थिंगटन इंटरनेशनल स्कूल गाजनोद के वार्षिकोत्सव उद्घोष 2018 में देखने को मिली। बच्चों ने मालवा की संस्कृति गणगौर नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को चौका दिया। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृतियों को एक प्रस्तुति के धागे में पिरोकर अनेकता में एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम की विशेष अतिथि सोनी टीवी पर प्रसारित सुपर डांसर चेप्टर-2 की टॉप 5 विजेता शगुन सिंह थी। शगुन अपने पिता संतोष सिंग व माता सीमा सिंग के साथ कार्यक्रम में शरीक हुए। हजारों की संख्या में दर्शकों के बीच ओपन जिप्सी में शगुन सिंग ने फिल्मी स्टाइल में एंट्री की। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के बाद शगुन सिंग एवं अन्य अतिथियों का स्वागत विद्यालय के डायरेक्टर आनंद पटेल, मनदीप पाटीदार और प्रशांत पाटीदार ने किया। संचालन विद्यालय के बच्चों ने अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में अपने अनोखें अंदाज में किया। मंच पर बच्चों का आत्म विश्वास देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में बच्चों के साथ पालकों ने भाग लिया। अंत में आभार विद्यालय प्राचार्य प्रमोद कुमार पंचोली ने माना।
कानवन. विद्यार्थियों ने विभिन्न राज्यों पर आधारित प्रस्तुतियां दी।