पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नगर में वाहन रैली निकालकर डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

नगर में वाहन रैली निकालकर डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संगठन इकाई के तत्वावधान में डॉ. अांबेडकर का 127 जन्मोत्सव समरसता दिवस के रूप में मोर्चे के संरक्षक डीएस मौर्य के मुख्य अतिथि में आयोजित किया। संयुक्त मोर्चा के संयोजक कैलाश चौधरी ने अांबेडकर के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बालाराम चौहान, लिपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष गंगासिंह सिसौदिया, नेत्र चिकित्सा संघ अध्यक्ष संतोष निगले, शिक्षक संघ के भुवानसिंह बघेल, राज्य कर्मचारी संघ के सीताराम ठाकुर आदि संगठन के पदाधिकारी ने अांबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। आभार सीताराम सोनार्थी ने माना।

अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग ने पीजी कॉलेज से शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकाली। अांबेड़कर चौराहे पर बाबा साहब कि प्रतिमा पर संगठन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। पटेलिया प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय चौपड़ा, पूर्व पार्षद शंकर चौहान, आयुष के प्रदेशाध्यक्ष विनोद मालवीय, बलाई समाज के जिलाध्यक्ष बहादुरसिंह चौहान, महेश मालवीय समेत अन्य मौजूद थे। वाहन रैली के समापन पर अखिल भारतीय बलाई समाज के डॉ. ईश्वर सोलंकी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी विजय चौपड़ा ने दी।

पंचायत भवन में हुआ आयोजन
नागदा | पंचायत मनासा भवन में ग्रामीणों की उपस्थिति में सरपंच कपिल यादव, मंत्री जयत शर्मा, महेंद्र राजोरीया ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प माला पहनाई। आशाराम यादव, महेश चौधरी सहित ग्रामीण मौजूद थे।

अमझेरा | सुबह 8 बजे चौराहा पर स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर सरपंच पप्पु अजनारे ने माल्यार्पण किया। टीआई कैलाश बारिया ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शौकत बाबा, सचिव रघुनाथ सोलंकी, राजाराम चौहान, एसआई गोपालसिंह बघेल, एसआई रमेशचंद्र डामोर, चिंतामणि भाल्से आदि मौजूद थे।

नालछा/ जीरापुरा | लुन्हेरा में बाबा के चित्र पर माल्यार्पण किया। लोकसभा महासचिव पदमा निनामा, राकेश, सोहन परमार, अनीता मकवाना, जसवंती, विसराम, दिलीप, मुकेश, ललिता, शांतिबाई आदि मौजूद थे।

धार. आंबेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

नप परिषद ने मनाया बाबा साहेब की जयंती
धरमपुरी | नप ने आजाद मार्ग स्थित नेहरू पार्क स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके द्वारा किए कार्यों को याद किया। सुबह 11 बजे नप अध्यक्ष शब्बीर पहलवान ने माल्यार्पण किया। संविधान की सौगात पर अपनी बात रखी। मनोज गुप्ता, दीदार खान ने भी बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रभारी सीएमओ पंकज शर्मा ने आभार माना। नपा उपाध्यक्ष त्रिलोक पिपले, पार्षद नौशाद बादशाह, विक्रम वर्मा, संजय सोनी, आशीक जमादार, कैलाश दवाने, शकील शेख, दीपक कुरील, आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा नेताओं ने भी पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विनोद शर्मा, महेंद्र महाजन, अखिलेश जगताप, राकेश कुमरावत, प्रशांत वर्मा सहित कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

दीप जलाकर पुष्प मासा अर्पित की
राजगढ़ | अांबेडकर चौराहे पर विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा जिला मंत्री जमुना भूरिया, मंडल महामंत्री बल बहादुर सिंह, संगठन मंत्री दिनेश गोलकर, पार्षद मनीष बैरागी, सीएमओ अमरदास सेनानी, थाना प्रभारी अवास्या, उपयंत्री आराधना डामोर, राजस्व निरीक्षक भगवान सिंह ठाकुर आदि ने प्रतिमा पर दीप जलाकर पुष्प माला अर्पित की।

धामनोद. नगर में निकाली शोभायात्रा।

नगर में चलसमारोह निकाला
धामनोद | जय भीम सैनिक संगठन सहित भीम अनुयायियों ने गुलझरा में आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुंद्रैल फाटे से चल समारोह बैंडबाजे, बग्घी के साथ शुरू हुआ। चल समारोह में युवाओं सहित महिलाएं शामिल हुई। जय भीम सैनिक संगठन ग्राम खराड़ी सहित आसपास के भीम संगठन के युवाओं ने हिस्सा लिया। नगर परिषद अध्यक्ष व कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जुलूस मुख्य मार्ग से होते हुए चल समारोह सभास्थल न्यू बस स्टैंड पहुंचा। आंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि त्रिलोकसिंह लिमनपुरे, हुकुमचंद जाधम, अजय इमोलिया, यतींद्र चौहान, पूजा सेंधालकर, रजनी टटवारे ने संबोधित किया। अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष दिनेश कुमार भार्गव ने की। मीडिया प्रभारी अंतिम सिटोले ने युवाओं को मंच से अवगत कराते हुए एकजुट होकर समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेने को कहा। महिलाओं से बच्चों को स्कूल भेजने को कहा। आभार दिनेश उर्फ गुड्डू भार्गव ने माना। अतिथियों ने संगठन कार्यकर्ता रवि चौहान, अजय शिंदे, धर्मेंद्र लिमनपुरे, मनीष खांडे, ऋषभ साकले, रवि शिंदे, राजवीर, रितेश, गोलु, अंकित आदि युवाओं को शिल्ड देकर प्रोत्साहित किया। पुलिस प्रशासन तैनात रहा। नगर के दोनों छोर के यातायात को नगर के बाहर डायवर्ड कर दिया। बस स्टैंड पर भी बसों को नहीं आने दिया गया।

छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी
मांडू | पगारा में अांबेडकर जयंती पर शामावि में छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी। जनसेवक सोनू ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य अतिथि विधायक चौपाल सेक्टर प्रभारी विकास (शानू) ठाकुर, सरपंच सेवंती बाई, अशोक पाल, भूरा नायक, राजारामजी कर्मा, पप्पू पाल, नारायण कर्मा, प्रमोद सिंह चौहान आदि थे।

खबरें और भी हैं...