पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इंदौर सियागंज किराना बाजार में साख का संकट गहराया

इंदौर सियागंज किराना बाजार में साख का संकट गहराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्तमान में किराना बाजार में दो तरह से साख का संकट खड़ा हो गया है। पहला उधार देने वालों की पूंजी डूबत खाते जाने का भय और दूसरा जीएसटी जांच दल द्वारा केवल इंदौर पर दबाव बनाना, जबकि बिना बिल का माल मप्र की सीमा में उदयपुर, प्रतापगढ़, जलगांव और नागपुर से आ रहा है। इससे समीप की सभी मंडियां पनप गई है।

इंदौर का कारोबार दिनों दिन घटता जार हा है। नकली माल ने अलग से इस बाजार की साख को बट्‌टा लगाया है। वरिष्ठ व्यापारियों का मत है कि कारोबार चलाने के लिए बाजार से अतिरिक्त पूंजी उधार लेना जरूरी है। यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। रुपया वापस मांगना अथवा तलाश करना अपराध की श्रेणी में कैसे आता है। ऐसे प्रकरणों में पुलिस को कोई भी कार्रवाही करने के पहले जांच कर दूध का दूध पानी का पानी करना चाहिए। वर्तमान में व्यापारियों में पुलिस का भय व्याप्त है। वे अपनी सत्य बात को भी सिद्ध नहीं कर पा रहे हैं। बिना बिल के माल की जांच का दबदबा वर्षों से इंदौर केंद्र बना रहा है, जबकि राजस्थान, महाराष्ट्र की मंडियों से बिना बिल का खोपरा गोला, बूरा आकर खंडवा, खरगोन, भोपाल, इटारसी, नीमच, मंदसौर, जावरा रतलाम के आसपास के क्षेत्रों में वर्षों से बिक रहा है। इन मंडियों को पनपाने में सरकारी विभागों की अहम् भूमिका रखी जा रही है। कर अपवंचन रोकना ही एक उद्देश्य हो तो पूरे प्रदेश में समान रूप से कार्रवाही होना चाहिए। खोपरा गोला में 5 रुपए की ओर तेजी आ गई। कर्नाटक में चुनाव की वजह से आवक कमजोर पड़ी है। शकर भावों में आंशिक सुधार रहा।

बिहार में मंडियों में मखाने का स्टॉक 80% समाप्त हो गया है। आगामी फसल चार माह बाद आएगी। पेंकिंग निर्माताओं की मांग अधिक है। जिससे नीचे के माल में भाव कुछ सुधर गए हैं। अगले एक-डेढ़ माह में और तेजी आ सकती है। जून माह तक खपत का सीजन है। घरेलू मांग, ब्याह-शादियों का समय और स्नेक्स में निर्यात मांग से तेजी को बल मिला है।

सियागंज बाजार में शकर 2900 से 3000 गुड़ करेली भेली 2650 से 2700 लड्‌डू 3100 से 3200 कटोरा 2900 से 3000 ताराबर्फी 3900 हल्दी काढ़ी 11200 से 11500 लाल गाय 143 पावडर-501 1701 सुपर क्राउन 851 मयूर 1561 खोपरा गोला 178 से 185 खोपरा बूरा व्हील 4900 नाग 3350 सनगोल्ड 3350 लक्ष्य 3400 ताज 3750 साबूदाना 4200 से 4300 मीडियम 4400 से 4600 बेस्ट 4700 से 4850 ग्लास 4800 से 5400 वरलक्ष्मी 4800 1 किलो पैकिंग में 5800 सोल्जर 4250 सच्चामोती 5175 1 किलो में 6325 सच्चासाबू 5150 1 किलो में 5680 कालीमिर्च गारवल 390 से 400 एटम 415 से 425 मटरदाना 475 से 500 जीरा राजस्थान 155 से 165 ऊंझा हल्का 166 से 170 मध्यम 175 से 180 बेस्ट 195 से 220 सौंफ मोटी 75 से 90 मीडियम 95 से 115 बेस्ट 125 से 175 बारीक 170 से 190 नारियल मद्रास नया पानी 120 भरती 1850 से 1900 160 भरती 2350 से 2400 200 भरती 2800 से 2850 250 भरती 3000 से 3100 लौंग चालू 540 से 560 बेस्ट 600 से 630 दालचीनी 175 से 185 बेस्ट 190 जायफल 440 से 500 जावत्री 1000 से 1050 बेस्ट 1100 बड़ी इलायची 675 से 775 बेस्ट 800 से 850 पत्थर फूल 340 से 375 बेस्ट 425 बाद्यान फूल 215 से 230 शाहजीरा 320 से 340 ग्रीन 480 से 490 तेजपान 85 से 90 तरबूज मगज 148 से 152 नागकेसर 850 सौंठ 130 से 185 खसखस चालू 275 से 350 बेस्ट 575 से 600 धौली मूसली 1200 से 1275 वनदेवी दाना 751- 2450 रुपए।

खबरें और भी हैं...