- Hindi News
- National
- खिलाड़ियों के कपड़े और खाने से लेकर कोच यह भी तय करते हैं कि टीम किस दरवाजे से ड्रेंसिंग रूम में प्रवेश करेगी
खिलाड़ियों के कपड़े और खाने से लेकर कोच यह भी तय करते हैं कि टीम किस दरवाजे से ड्रेंसिंग रूम में प्रवेश करेगी
मैनचेस्टर सिटी ने पांच मैच शेष रहते ही इंग्लिश प्रीमियर लीग सीजन 2017-18 का खिताब जीत लिया है। टीम की खिताबी जीत में जिस एक व्यक्ति का सबसे बड़ा योगदान बताया जा रहा है वे हैं कोच पेप गुआर्डिओला। गुआर्डियोला ने टीम को विनिंग मशीन के रूप में कनवर्ट कर दिया है। इस कामयाबी के पीछे गुआर्डियो के कोचिंग के तरीके का भी बड़ा हाथा है जिसे कई आचोलक तानाशाही भी कहते हैं।
टीम के तमाम खिलाड़ी से लेकर कोचिंग स्टाफ तक कब क्या करेंगे, क्या खाएंगे, क्या पहनेंगे, कहां रहेंगे सब गुआर्डियोला ही तय करते हैं। किसी की मजाल नहीं कि उनकी योजना में रत्ती भर बदलाव कर सके। टीम के मालिक भी उनके काम में दखल नहीं दे सकते। दुनिया के सबसे सफल फुटबॉल कोच में से एक गुआर्डियोला को सिटी ने फरवरी, 2016 में साइन किया था। आते ही उन्होंने अपने अंदाज से खिलाड़ियों को रूबरू करा दिया। सभी खिलाड़ियों के लिए जरूरी वजन निर्धारित किया गया और उससे एक पाउंड भी ज्यादा होने पर ट्रेनिंग में भाग लेने पर रोक लगा दी गई। टीम के शेफ को साफ निर्देश दे दिए गए कि कौन से खिलाड़ी को क्या खाना दिया जाएगा। पिज्जा-बर्गर बिल्कुल बंद। पिछले सीजन तक सिटी के साथ रहे फ्रेंच फुटबॉलर गेल दिमित्री ग्लिची ने कहा था कि गुआर्डियोला न सिर्फ खिलाड़ियों का खाना और कपड़ा तय करते हैं, वे इस बात का फैसला भी वही करते हैं कि किसी स्टेडियम के ड्रेसिंग रूप में खिलाड़ी किस दरवाजे से एंट्री करेंगे। आमतौर पर वर्ल्ड फुटबॉल में अब किसी कोच को इतनी स्वतंत्रता नहीं दी जाती है। गुआर्डियोला से पहले ऐसी छूट सिर्फ मैनचेस्टर के पूर्व कोच एलेक्स फर्ग्यूसन को थी। जब फर्ग्यूसन हटे तो टीम बिखर सी गई। इसलिए टीमों के मालिक कोच को उतनी आजादी देने के पक्ष में नहीं होते। लेकिन, गुआर्डियोला ने सभी शर्तें पूरी होने के बाद ही कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। आज इसका नतीजा भी सबके सामने है।
मैनचेस्टर सिटी ने टीम से जुड़ा हर फैसला लेने का अधिकार दिया था पेप गुआर्डियोला को, तब जाकर जीता खिताब
ये चार रिकॉर्ड तोड़ सकती है सिटी की टीम
95 प्वाइंट बनाए थे चेल्सी ने 2004-05 में। ईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा। सिटी के 87 प्वाइंट हैं, 5 मैच बाकी हैं।
103 गोल का रिकॉर्ड है ईपीएल के एक सीजन में। चेल्सी ने 2009-10 में किए थे। सिटी की टीम 93 गोल कर चुकी है।
30 मैच जीतने का रिकॉर्ड है एक सीजन में। चेल्सी की टीम ने 2004-05 में बनाया था। सिटी 33 जीत तक जा सकती है।
18 प्वाइंट के अंतर से यूनाइटेड ने 1999-00 में ईपीएल का खिताब जीता था। सिटी के पास अभी 16 प्वाइंट की बढ़त है।