खुलासा : पुलिस ने आरोपियों से नकद राशि, मोबाइल व बाइक जब्त की
मनावर के टोंकी में हुई डकैती, 2 लूट और 12 वाहन चुराने के मामले में धार क्राइम ब्रांच ने चार बदमाशों को हिरासत में लिया है। बदमाशों से हुई पूछताछ में उन्होंने वारदातें कबूलते हुए अपने साथियों के साथ अलग-अलग जगह वारदात करना बताया है। आरोपियों पर एसपी ने 10 हजार रु. का इनाम रखा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे और कई घटनाओं की जानकारी मिलने की संभावना है। मुखबीर की सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने आरोपी अर्जुन पिता कमरू मेहरा (23) नि. तड़वी फलिया ग्राम बोरड़ाबरा, सोहन पिता मदन डूडवे (25) नि. डूडवाफलिया बोरड़ाबरा, कालू पिता मालसिंह मेढ़ा (26) नि. डूडवाफलिया बोरड़ाबरा और बबलू पिता केशरसिंह भूरिया (25) नि. भूरिया फलिया बोरड़ाबरा थाना गंधवानी को पकड़कर मामले का खुलासा किया। आरोपियों से करीब 11 हजार रु. नकद, 3 मोबाइल व 2 बाइक जब्त की है।
एसपी वीरेंद्रसिंह ने बताया क्राइम ब्रांच धार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव टोंकी में हुई डकैती बोरड़ाबरा थाना गंधवानी धार की गैंग ने की है। उसी गैंग के कुछ सदस्य चोरी की हरे एवं काले रंग की बाइक से धार बायपास रोड से होकर पीथमपुर या इंदाैर वारदात करने जा रहे हैं। जिस पर एसपी ने टीम को नौगांव ओवरब्रिज के आसपास निगरानी में लगाया। जहां कुछ समय बाद दो बाइक पर चार व्यक्ति आते दिखे। जिन्हें रोककर घेराबंदी कर पूछताछ की तो आरोपी गुमराह करने लगे। वाहन के कागजात मांंगने पर नहीं होना बताया। कड़ी पूछताछ करने के बाद आरोपियों ने अपने नाम बताए। पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि 7-8 माह पूर्व उसने अपने साथी राकेश एवं सोहन के साथ मिलकर कुक्षी-बाग रोड पर एक मीडियाकर्मी को भी निशाना बनाया। जो अपने एक साथी के साथ रात के लगभग 11 बजे जा रहा था। रास्ता रोककर बाइक, मोबाइल व कैमरा छीना था। बाइक व मोबाइल राकेश के पास हैं, कैमरा अर्जुन ने अपने घर में रखना बताया। अर्जुन, कालू एवं सोहन ने कुल 12 बाइक पीथमपुर, गंधवानी एवं इंदौर क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से चुराना बताया। दो बाइक पीथमपुर क्षेत्र से चुराना बताया। जिससे वारदात करने जा रहे थे।
टोंकी में डकैती, 2 लूट व 12 वाहन चुराने वाले 4 बदमाशों को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
टोंकी में अर्जुन ने अपने इन 12 साथियों के साथ की थी डकैती
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी अर्जुन पिता कमरू ने अपने साथियों के साथ टोंकी में डकैती की थी। इसमें सदिया पिता भदू नि. बामनिया फलिया बोरड़ाबरा, कैलाश पिता भदू बोरड़ाबरा, बाड़िया पिता भदू बोरड़ाबरा, दिनेश पिता चमरा बोरड़ाबरा, भूरसिंह पिता कालिया नि. रेहड़दा गंधवानी, जाड़ला पिता कालिया नि. रेहड़दा, सोहन पिता केशरसिंह नि. भूरिया फलिया बोरड़ाबरा, बबलू पिता केशरसिंह नि. डूडवा फलिया बोरड़ाबरा, गोविंद पिता केशरसिंह नि. डूडवा फलिया बोरड़ाबरा, करमसिंह पिता किशनसिंह नि. भूरिया फलिया बोरड़ाबरा, ठाकुर उर्फ ठकरिया पिता छीतू नि. बामनियापुरा फलिया बोरड़ाबरा, नजरू पिता शेखू भूरिया नि. बोरड़ाबरा थाना गंधवानी हैं।