नल के पानी में कबूतर के पंख व हडि्डयां निकली
चौपाटी के माणकचंद राठौर पानी में आए कबूतर के पंख व हडि्डयां नाना को दिखाते।
सुधार कराया जाएगा-नप अध्यक्ष बारोड़
नगर परिषद अध्यक्ष भंवर सिंह बारोड़ ने बताया जानकारी मिलते ही तत्काल नल में सप्लाई करने वाले नाना नायक को बताया। वर्षों पुरानी टंकी जर्जर होने से उस टंकी को अभी भरना बंद करवाता हूं। पास में बनी नई टंकी को भरने से पहले उसकी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन सुधारने को कहा है। शीघ्र ही नई टंकी में पानी भरकर जल व्यवस्था करेंगे। अभी नेट लगवाता हूं। और भी कोई कबूतर तो नहीं है इसलिए सप्लाई बंद करवा दिया है।
उस टंकी को डिसमेंटल करने के लिए नोटिस जारी किया है
सीएमओ रूपसिंह सोलंकी का कहना है मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इसको मैं दिखवाता हूं। जिस टंकी की आप बात कर रहे हैं वह काफी जर्जर है। हमने उसको डिसमेंटल करने के लिए नोटिस जारी किया है। शीघ्र समस्या हल हो जाएगी।